Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में रातभर संकरी गली में फंसे रहे सांड की तस्वीर आई सामने, दीवार काटकर किया गया रेस्क्यू

short by उमंग शुक्ला / on Tuesday, 3 October, 2023
अमरोहा (उत्तर प्रदेश) में एक सांड रविवार को रातभर 2 मकानों के बीच संकरी गली में फंसा रहा जिसकी तस्वीर सामने आई है। ग्रामीणों ने सोमवार सुबह उसे देखने के बाद ड्रिल मशीन से दीवार काटकर सांड को रेस्क्यू किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सांड के फंसने की सूचना देने के बाद भी नगरपालिका के कर्मचारी नहीं आए।