बिहार विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 21 मार्च को होगा मतदान, सीएम नीतीश की सीट भी शामिल
चुनाव आयोग ने बिहार विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। आयोग के मुताबिक, इन सीटों के लिए मतदान आगामी 21 मार्च को होगा और उसी दिन मतगणना भी होगी। गौरतलब है कि जिन 11 सीटों के लिए मतदान होना है उनमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सीट भी शामिल है।
read more at ABP न्यूज़


