राजस्थान में खाने का स्वाद पसंद न आने पर रेस्टोरेंट के कुक को 4 लोगों ने पीटा, हुई मौत
जैसलमेर (राजस्थान) के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे 4 लोगों ने एक कुक की सोमवार को कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। बकौल रिपोर्टस, खाने का स्वाद पसंद न आने को लेकर हुई बहस के बाद आरोपियों ने कुक को पीटा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नशे की हालत में थे और उन्हें हिरासत में ले लिया है।
read more at हिन्दुस्तान


