राजस्थान में सिरोही के एक गांव के लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार, मनाने में जुटे अधिकारी
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतदान के बीच पिंडवाड़ा (सिरोही ज़िला) के चवरली गांव के लोग चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। सुबह 7 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद ग्रामीणों ने वोट नहीं डाला। चवरली को बसंतगढ़ पंचायत से जोड़ने की मांग कर रहे ग्रामीणों को अधिकारी मतदान के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं।
read more at Public


