दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 272 नए केस मिले, पॉज़िटिविटी रेट रहा 8.39%
दिल्ली सरकार द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 272 नए केस मिले हैं जबकि 688 मरीज़ संक्रमण से उबरे हैं। इस दौरान दिल्ली में कोविड-19 के कारण 1 मरीज़ की मौत हुई है। दिल्ली में फिलहाल कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 1,971 है और दैनिक पॉज़िटिविटी रेट 8.39% रहा।
read more at Twitter


