वनडे क्रिकेट के इतिहास में 50 शतक जड़ने वाले पहले क्रिकेटर बने विराट कोहली
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली वनडे क्रिकेट के इतिहास में 50 शतक जड़ने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। 35 वर्षीय कोहली ने बुधवार को वनडे विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई) में अपना 50वां वनडे शतक जड़ा। उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने वनडे में 49 शतक लगाए थे।
read more at ESPNcricinfo


