इज़रायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारतीयों को हिंदी में दीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को भारत के 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर हिंदी में ट्वीट कर शुभकामनाएं दीं। नेतन्याहू ने कहा, "मैं अपने प्रिय मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी भारतीयों को भारत के गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।" उन्होंने कहा, "हमारे देशों के बीच जो घनिष्ठ संबंध हैं वे और मज़बूत होते रहेंगे।"
read more at लेटेस्टली


