लेखिका अरुंधति रॉय पर चलेगा यूएपीए के तहत मुकदमा, दिल्ली के एलजी ने दी मंज़ूरी
दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने लेखिका अरुंधति रॉय और कश्मीर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर डॉ. शेख शौकत हुसैन के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत मुकदमा चलाने की मंज़ूरी दे दी है। रॉय और हुसैन ने 2010 में 'आज़ादी- द ओनली वे' के बैनर तले आयोजित एक सम्मेलन में कथित तौर पर हेट स्पीच दी थी।
read more at हिंदुस्तान


