Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी की किन सीटों पर कल लोकसभा चुनाव के लिए होगा मतदान?

short by उमंग शुक्ला / on Friday, 24 May, 2024
उत्तर प्रदेश में शनिवार को छठे चरण के तहत सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, फूलपुर, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही और आज़मगढ़ लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में प्रदेश में कुल 162 प्रत्याशी लोकसभा चुनाव के मैदान में हैं। वहीं, बलरामपुर की गैंसड़ी विधानसभा सीट पर कल उप-चुनाव के लिए भी मतदान होगा।