ओडिशा के पारादीप पोर्ट पर इंडोनेशिया के जहाज़ से ज़ब्त की गई ₹220 करोड़ की कोकेन
जगतसिंहपुर (ओडिशा) के पारादीप पोर्ट पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल व कस्टम विभाग के अधिकारियों ने इंडोनेशिया के मालवाहक जहाज़ से 22 किलोग्राम कोकेन ज़ब्त की जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में ₹220 करोड़ है। अधिकारियों ने बताया कि जहाज़ गुरुवार रात को पारादीप आया था। बकौल अधिकारी, डॉग स्क्वॉड की मदद से तलाशी अभियान चलाकर ड्रग्स ज़ब्त की गईं।
read more at हिन्दुस्तान


