सुरक्षाकर्मियों ने नहीं सांसदों ने युवकों को पकड़ा: संसद में सुरक्षा चूक पर अधीर रंजन
संसद में बुधवार को सुरक्षा चूक के बाद लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है, "किसी सुरक्षाकर्मी ने नहीं, सांसदों ने दोनों युवकों को पकड़ा था। इसके बाद सुरक्षाकर्मी दोनों को बाहर ले गए।" उन्होंने कहा, "आज हमने वर्ष 2001 में संसद पर हुए आतंकी हमले के शहीदों को याद किया और आज ही ऐसी घटना हुई।"
read more at ABP न्यूज़


