बिहार में थाने से की जा रही थी शराब तस्करी, थानाध्यक्ष सहित 4 पुलिसकर्मी किए गए निलंबित
वैशाली (बिहार) के सराय थाने से शराब तस्करी का मामला सामने आया है। दरअसल, उत्पाद विभाग की टीम ने
पटना से पहुंचकर थाने पर छापेमारी की थी और मौके पर शराब लोड करते पिकअप को ज़ब्त किया था। मामला सामने आने के बाद थानाध्यक्ष बिदुर कुमार सहित 4 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज कर उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


