राजस्थान में 'शर्मिंदा हूं' लिखकर नौकरी नहीं लगने से परेशान युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
बाड़मेर (राजस्थान) में सरकारी नौकरी नहीं लगने से परेशान एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली है। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें 'खुद पर शर्मिंदा हूं, घर की ज़िम्मेदारी संभालनी चाहिए' लिखा है। इससे पहले युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'मेरी ज़िंदगी की आखिरी रात होगी' लिखकर स्टेटस लगाया था।
read more at News18 हिंदी


