यूपी में पैसे मांगने पर शख्स ने की पत्नी की हत्या, शव को 12 घंटे तक ट्रैक्टर पर घुमाता रहा
देवरिया (यूपी) में एक शख्स ने शनिवार को पत्नी की हत्या कर दी व उसके शव को ट्रैक्टर-ट्राली में रखकर 12 घंटे तक घुमाता रहा और बाद में लाश को जंगल में फेंक दिया। बकौल रिपोर्ट्स, महिला ने पति से घर खर्च व छठ पूजा के लिए पैसे मांगे थे जिसपर दोनों में विवाद हुआ था। आरोपी हिरासत में है।
read more at हिन्दुस्तान


