राजस्थान के कई ज़िलों में आज से अगले 2 दिन तक बारिश होने व आकाशीय बिजली गिरने के आसार
आईएमडी के अनुसार, राजस्थान के जयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर व बीकानेर संभागों में शुक्रवार, शनिवार व रविवार को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक, इस दौरान अलवर, बारां, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ व श्री गंगानगर ज़िलों में आकाशीय बिजली गिरने के भी आसार हैं।
read more at हिन्दुस्तान


