मूसेवाला हत्याकांड की जांच में शामिल दिल्ली पुलिस के 12 अधिकारियों की बढ़ाई गई सुरक्षा
दिल्ली पुलिस के अनुसार, गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच में शामिल स्पेशल सेल के 12 अधिकारियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बकौल पुलिस, स्पेशल सीपी एच.जी.एस. धालीवाल, डीसीपी स्पेशल सेल मनीषी चंद्रा, डीसीपी राजीव रंजन को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। बकौल रिपोर्ट, गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा से धमकी मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई है।
read more at हिन्दुस्तान


