फिल्म 'धूम' के निर्देशक संजय गढ़वी का 57 साल की उम्र में हुआ निधन
फिल्म 'धूम' और 'धूम 2' के निर्देशक संजय गढ़वी का 57 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को मॉर्निंग वॉक के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने फिल्म 'तेरे लिए' (2001) और 'मेरे यार की शादी है' (2002) जैसी फिल्मों का निर्देशन किया।
read more at हिन्दुस्तान


