दिल्ली में लूटपाट का विरोध करने पर चाकू मारकर की गई थी 25 वर्षीय युवक की हत्या, 3 पकड़े गए
दिल्ली के मंडोली में चाकू मारकर की गई 25-वर्षीय युवक की हत्या के मामले में 3 लोगों को पकड़ा गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि लूटपाट का विरोध करने पर आरोपियों ने सलमान को चाकू मारा था और उसका मोबाइल फोन व ₹500 चुरा लिए थे। बकौल पुलिस, एक नाबालिग आरोपी फरार है और आगे की जांच जारी है।
read more at इंडिया टीवी


