Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने लगातार तीसरे साल नहीं लिया कोई वेतन

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Sunday, 6 August, 2023
अरबपति बिज़नेसमैन मुकेश अंबानी ने लगातार तीसरे साल (वित्त वर्ष 2022-23) में अपनी प्रमुख कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज़ (आरआईएल) से कोई वेतन नहीं लिया। आरआईएल के चेयरमैन अंबानी ने इस दौरान कंपनी से किसी भी भत्ते, कमीशन या स्टॉक विकल्प का लाभ भी नहीं उठाया। दरअसल, अंबानी ने 2020-21 में कोविड-19 महामारी के मद्देनज़र स्वेच्छा से वेतन त्याग दिया था।