टाइगर श्रॉफ ने अपनी फिल्म 'गणपत' के मीम से पाकिस्तानी टीम को किया ट्रोल
भारत-पाकिस्तान वनडे विश्व कप 2023 मैच को लेकर अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने पाकिस्तानी टीम को ट्रोल करने के लिए अपनी आगामी फिल्म 'गणपत' का एक मीम अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर शेयर किया है। मीम में मैच के बारे में सोच रहे पाकिस्तानी खिलाड़ियों और टाइगर द्वारा गुंडों की पिटाई की एक क्लिप दिखाई गई जिसमें उन्हें 'भारतीय बल्लेबाज़' बताया गया।
read more at जनसत्ता


