राजस्थान के पूर्व राज्यमंत्री गोपाल केसावत को एसीबी ने ₹7.5 लाख रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
राजस्थान घुमंतु कल्याण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन व पूर्व राज्यमंत्री (दर्जा प्राप्त) गोपाल केसावत को ऐंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की सीकर यूनिट ने शनिवार को एक शख्स से ₹7.5 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। बकौल एसीबी, केसावत व 3 अन्य लोगों ने आरएएस भर्ती परीक्षा के इंटरव्यू में नंबर दिलाने के बहाने शिकायतकर्ता से ₹40 लाख की रिश्वत मांगी थी।
read more at हिन्दुस्तान


