पाक जासूस को 'बेब' बोलता था मिसाइलों की जानकारी लीक करने वाला वैज्ञानिक: एटीएस
महाराष्ट्र आतंकरोधी दस्ते (एटीएस) ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि पाकिस्तान की महिला जासूस को भारत की मिसाइलों व ड्रोन कार्यक्रमों की जानकारी देने को लेकर गिरफ्तार हुआ डीआरडीओ वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर उसे 'बेब' बोलता था। कुरुलकर ने कथित तौर पर अंतरंग संबंध बनाने के लिए सूचनाएं लीक कीं। जासूस ने वॉट्सऐप के ज़रिए कुरुलकर से दोस्ती की थी।
read more at Times Now नवभारत


