Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यशस्वी जायसवाल बने टी20I क्रिकेट इतिहास में शतक जड़ने वाले सबसे युवा भारतीय

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Tuesday, 3 October, 2023
भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल पुरुष टी20I क्रिकेट इतिहास में शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र (21 साल और 279 दिन) के भारतीय बन गए हैं। मंगलवार को एशियन गेम्स 2022 के क्वॉर्टर फाइनल मैच में नेपाल के खिलाफ जायसवाल ने 48 गेंदों में शतक बनाया। वहीं, यह एशियन गेम्स में किसी भारतीय का पहला शतक भी है।