बिहार में दुकानदार द्वारा उधार के ₹100 मांगने पर फायरिंग कर दुकान में की गई तोड़फोड़
मुंगेर (बिहार) में सोमवार को उधार के पैसों को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने चाय-नाश्ते की दुकान में फायरिंग करते हुए तोड़फोड़ की और दुकानदार से गाली-गलौज की। पीड़ित ने बताया कि आरोपी रोज़ाना चाय-नाश्ते के लिए दुकान पर आते थे और जब उधार के ₹100 मांगे तो आरोपियों ने हंगामा शुरू कर दिया।
read more at हिन्दुस्तान


