Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चंद्रयान-3 के मिनिएचर मॉडल के साथ आंध्र के मंदिर पहुंचे इसरो के वैज्ञानिक

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 13 July, 2023
चंद्रयान-3 के शुक्रवार को होने जा रहे लॉन्च से पहले इसरो वैज्ञानिकों की एक टीम गुरुवार को आंध्र प्रदेश के तिरुपति वेंकटचलपति मंदिर पहुंची और पूजा-अर्चना की। चंद्रयान-3 के मिनिएचर मॉडल के साथ वैज्ञानिक मंदिर पहुंचे। यह भारत का तीसरा लूनर एक्सप्लोरेशन मिशन है और चंद्रयान-3 कल दोपहर 2:35 बजे श्रीहरिकोटा स्थित स्पेसपोर्ट से उड़ान भरेगा।