बिहार में पुलिसकर्मी ने काटा एसडीएम की कार का चालान
गोपालगंज (बिहार) में ट्रैफिक नियमों का पालन न किए जाने को लेकर पुलिसकर्मी द्वारा एसडीएम की कार का ₹1,000 का चालान काटे जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसडीएम के कार चालक ने सीट बेल्ट नहीं लगा रखी थी। बकौल रिपोर्ट्स, शहर में सुरक्षा के मद्देनज़र चेकिंग के दौरान 100 से अधिक गाड़ियों के चालान काटे गए।
read more at हिन्दुस्तान


