Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में भीषण आग लगने से 130 झुग्गियां जलकर हुईं राख

short by उमंग शुक्ला / on Monday, 19 February, 2024
दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार रात करीब 10 बजे भीषण आग लगने से लगभग 130 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, इसकी सूचना मिलने के बाद दमकल की 15 गाड़ियों को मौके पर भेजकर आग पर काबू पाया गया। घटना का एक वीडियो सामने आया है और घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।