35 वर्षीय महिला ने शक के चलते दिल्ली में लिव-इन पार्टनर को मारा चाकू
पुलिस ने रविवार को बताया कि किशनगढ़ में एक 35-वर्षीय महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर को चाकू मार दिया जो अभी अस्पताल में भर्ती है। बकौल पुलिस, शनिवार तड़के पीड़ित फोन पर कुछ कर रहा था जिसके बाद महिला को शक हुआ कि वह अन्य महिला से बात कर रहा है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


