Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम मंदिर के गर्भ गृह में की गई पूजा, वीडियो जारी

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 17 January, 2024
अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले बुधवार को मंदिर के गर्भ गृह में पूजा की गई जिसका वीडियो सामने आया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास और पुजारी सुनील दास ने यह पूजा की। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की 7 दिवसीय पूजा मंगलवार से शुरू हुई थी।
read more at ANI