जम्मू-कश्मीर को राज्य बनाने की समयसीमा नहीं बता सकते, कदम उठाए जा रहे हैं: एससी से केंद्र
सुप्रीम कोर्ट द्वारा जम्मू-कश्मीर को फिर से राज्य बनाने की समयसीमा पूछे जाने के बाद केंद्र सरकार ने गुरुवार को कोर्ट से कहा कि समयसीमा नहीं बता सकते लेकिन इसको लेकर कदम उठाए जा रहे हैं। बकौल सरकार, जम्मू-कश्मीर का केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा अस्थाई है। 2019 में जम्मू-कश्मीर को 2 केंद्र शासित प्रदेशों में बांटा गया था।
read more at Moneycontrol हिंदी


