Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पुणे में 35 फीट गहरे कुएं में गिरे नर तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाला गया

short by अनिल कुमार / on Tuesday, 5 October 2021
महाराष्ट्र वन विभाग और एक एनजीओ ने पुणे में दो-घंटे से अधिक समय तक चले एक ऑपरेशन के बाद लगभग चार-साल के एक नर तेंदुए को 35-फीट गहरे कुएं से निकालकर बचाया है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर निखिल बांगर ने बताया कि तेंदुए को कोई गंभीर चोट नहीं आई थी और उसे वापस जंगल में छोड़ दिया गया है।”