Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2023 में यूपीआई के ज़रिए किए जाने वाले लेनदेन की संख्या पहली बार हुई 100 अरब के पार

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 3 January, 2024
नैशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के मुताबिक, 2023 में यूपीआई के ज़रिए किए जाने वाले लेनदेन की संख्या सालाना आधार पर 59% बढ़कर पहली बार 100 अरब को पार कर गई है। ऐसे लेनदेनों की संख्या 2022 में 74 अरब थी जो 2023 में 118 अरब हो गई। 2023 में यूपीआई के ज़रिए ₹182 लाख करोड़ के लेनदेन हुए।