Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नाइजीरिया में सेना ने गलती से धार्मिक सभा पर किया ड्रोन हमला, 85 लोगों की हुई मौत

short by शिव / on Tuesday, 5 December, 2023
उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में एक धार्मिक सभा पर सेना द्वारा गलती से किए गए ड्रोन हमले में कम-से-कम 85 लोगों की मौत हो गई और 66 लोग घायल हुए हैं। बीते रविवार को सेना ने एक गांव में आतंकवादियों और डाकुओं को निशाना बनाकर यह ड्रोन हमला किया था। नाइजीरियाई राष्ट्रपति ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।