'0007' नंबर वाली ₹3 करोड़ की नई मर्सिडीज़ कार चलाते दिखे धोनी, वायरल हुआ वीडियो
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी हाल ही में '0007' नंबर वाली अपनी नई मर्सिडीज़-एएमजी जी 63 एसयूवी कार चलाते दिखे। करीब ₹3 करोड़ की कार को चला रहे धोनी का वीडियो वायरल हो गया है। कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, "ज़िंदगी जीने का उनका अंदाज़ बहुत पसंद है...वह आसपास की दुनिया से प्रभावित नहीं होते।"
read more at हिन्दुस्तान


