यूपी में तेज़ रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बाप-बेटी समेत 3 की हुई मौत, सीएम ने जताया शोक
बाराबंकी (यूपी) में शुक्रवार को एक तेज़ रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बाप-बेटी समेत 3 लोगों की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, घटना के समय बाइक सवार शख्स अपनी 8 वर्षीय बेटी और 5 वर्षीय भतीजी को स्कूल छोड़ने जा रहा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।
read more at हिन्दुस्तान


