Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में लोन चुकाने से बचने के लिए ज़िंदा पत्नी का मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाने पहुंचा शख्स

short by शिव / on Wednesday, 15 May, 2024
शामली (यूपी) में एक शख्स मंगलवार को पत्नी का मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए नगर पंचायत के ऑफिस पहुंचा। हालांकि, जांच में उसकी पत्नी ज़िंदा मिली और अधिकारियों ने शख्स के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स की पत्नी ने बैंक से लोन लिया था और उसे चुकाने से बचने के लिए वह प्रमाण-पत्र बनवाने पहुंचा था।