यूपी में पत्नी की मौत के बाद पति का भी 12 घंटे के अंदर दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
आगरा (उत्तर प्रदेश) में सोमवार को 58 वर्षीय पत्नी की हार्ट अटैक से मौत होने के बाद उनके 65 वर्षीय पति का भी दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। दोनों की मौत 12 घंटे के अंदर हुई और मंगलवार को दोनों का एकसाथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। यह घटना अंबेडकर नगर मोहल्ले की है।
read more at हिन्दुस्तान


