एमएस धोनी के 42वें जन्मदिन पर बीसीसीआई ने शेयर किया खास ग्राफिक
बीसीसीआई ने एमएस धोनी के 42वें जन्मदिन पर एक खास ग्राफिक ट्विटर पर शेयर किया है। तस्वीर में धोनी को उन तीन आईसीसी ट्रॉफियों के साथ देखा जा सकता है जो उन्होंने बतौर कप्तान जीती थीं। बीसीसीआई ने लिखा, "कप्तान। लीडर। लेजेंड...पूर्व भारतीय कप्तान और इस खेल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक एमएस धोनी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"
read more at Twitter


