Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में शराब माफियाओं को पकड़ने गई टीम पर किया गया हमला, दारोगा की डंडों से की गई पिटाई

short by शिव / on Thursday, 4 April, 2024
शिवहर (बिहार) में शराब माफियाओं को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर माफियाओं के सहयोगियों और अन्य उपद्रवियों द्वारा हमला किया गया है। हमले के दौरान एक दारोगा और टीम में शामिल कई अन्य कर्मियों की लाठी-डंडों से पिटाई की गई है। वहीं, उत्पाद विभाग की टीम ने प्रकाश कुमार नामक शराब माफिया को गिरफ्तार कर लिया है।