Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में विधायक अमीनुद्दीन ने पत्नी को तलाक दिए बिना की दूसरी शादी, हलफनामे में किया ज़िक्र

short by अपर्णा कुमारी / on Tuesday, 7 November, 2023
जयपुर (राजस्थान) के किशनपोल से कांग्रेस विधायक अमीनुद्दीन कागज़ी (53) ने चुनावी हलफनामे में 2 पत्नियां होने का ज़िक्र किया है। उन्होंने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना हिंदू महिला से दूसरी शादी की। बकौल रिपोर्ट्स, कागज़ी ने पिछले साल अपनी बड़ी बेटी के निकाह से पहले दूसरी शादी की थी और दूसरी पत्नी से उन्हें एक बेटी भी है।