Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कोलकाता एचसी ने पंचायत चुनाव के नामांकन के दौरान हुई हिंसा की सीबीआई जांच के दिए आदेश

short by रुखसार अंजुम / on Wednesday, 21 June, 2023
पश्चिम बंगाल के आगामी पंचायत चुनाव से पहले 24 परगना ज़िले में नामांकन के दौरान हुई हिंसा के मामले में कोलकाता हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। जज अमृता सिन्हा ने कहा, "अगर रक्तपात जारी रहता है तो पंचायत चुनाव में मतदान रोक दिया जाना चाहिए। पंचायत चुनाव में इतनी हिंसा राज्य के लिए शर्म की बात है।"