आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने खुदकुशी से पहले रिकॉर्ड किया था वॉयस नोट: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को मृत मिले आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने खुदकुशी से पहले एक वॉयस मेसेज रिकॉर्ड किया था। बकौल रिपोर्ट्स, नितिन ने एक करीबी कर्मचारी को वॉयस नोट भेजकर उसे ऑफिस में रखा रिकॉर्डर सुनने को कहा था। इसके अलावा उन्होंने कर्मचारियों को स्टूडियो आने के लिए कहा था जहां उनका शव फंदे से लटका मिला था।
read more at R. भारत


