लोकसभा की 1 व विधानसभा की 6 सीटों पर हुए उप-चुनाव में कौन-कौनसी पार्टी ने दर्ज की जीत?
उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा उप-चुनाव में सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने जीत दर्ज की है। रामपुर विधानसभा उप-चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार आकाश सक्सेना और खतौली विधानसभा उप-चुनाव में आरएलडी उम्मीदवार मदन भैया ने जीत दर्ज की है। वहीं, सरदारशहर (राजस्थान) विधानसभा उप-चुनाव में कांग्रेस, कुढ़नी (बिहार) विधानसभा उप-चुनाव में बीजेपी और भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़) विधानसभा उप-चुनाव में कांग्रेस जीती है।
read more at न्यूज़ 24


