Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार के बगहा में महावीरी जुलूस पर पथराव के बाद 24 अगस्त तक बंद की गई इंटरनेट सेवा

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Wednesday, 23 August, 2023
पश्चिम चंपारण (बिहार) के बगहा में महावीरी जुलूस के दौरान हुए पथराव के बाद पूरे इलाके में पुलिसबल तैनात किया गया है। ज़िलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने कहा कि एहतियात के तौर पर इलाके में 24 अगस्त तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। गौरतलब है, पुलिस ने इस मामले में अब तक 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।