दिल्ली में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने चाकू से हमला कर 2 छात्रों को किया घायल
दिल्ली के नरेला में शनिवार को मानसिक रूप से विक्षिप्त 23-वर्षीय युवक ने चाकू से हमला कर 2 स्कूली छात्रों को घायल कर दिया। वहीं, घटना के बाद आसपास के लोगों ने आरोपी को पीट-पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है व उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
read more at हिन्दुस्तान


