एप्पल का नया विज्ञापन कितना दुखद और मूर्खता से भरा है: विवादित विज्ञापन पर ऋतिक रोशन
अभिनेता ऋतिक रोशन ने एप्पल के आईपैड प्रो टैबलेट के विवादित विज्ञापन की आलोचना की है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "एप्पल का नया विज्ञापन कितना दुखद और मूर्खता से भरा हुआ है।" दरअसल, इसमें किताबों, वाद्ययंत्रों, कैमरों और पेंट समेत कई क्रिएटिव चीज़ों को बड़ी मशीन से कुचलते हुए दिखाया गया था जिसे लेकर एप्पल ने माफी मांगी है।
read more at Hindustan Times


