सिंगापुर की फैक्ट्री में आग लगने से झुलसकर 38 वर्षीय भारतीय नागरिक की हुई मौत
सिंगापुर की फैक्ट्री में शुक्रवार को आग लगने से उसमें झुलसकर 38-वर्षीय भारतीय नागरिक की मौत हो गई जबकि एक चीनी नागरिक घायल हो गया। इसके साथ ही सिंगापुर में कार्यस्थल पर होने वाले हादसों में मौत का यह 46वां मामला है जो 2016 के बाद सर्वाधिक है। इससे पहले 2016 में कार्यस्थल पर 66 लोगों की मौत हुई थी।
read more at भाषा


