अंकित तिवारी के कॉन्सर्ट में एक-दूसरे का बाल खींचकर झगड़ रहीं फैन्स का वीडियो आया सामने
कटिहार (बिहार) में हाल ही में गायक अंकित तिवारी के कॉन्सर्ट में कुछ लड़कियों में झड़प हो गई जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में 2 लड़कियां एक-दूसरे के बाल खींचकर मारपीट करती दिख रही हैं जबकि बैकग्राउंड में अंकित की परफॉर्मेंस की आवाज़ आ रही है। बकौल रिपोर्ट्स, घटना की जानकारी मिलने पर अंकित ने परफॉर्मेंस रोक दी थी।
read more at इंडिया टीवी


