रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन को $225 मिलियन की सैन्य सहायता भेजेगा अमेरिका
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि अमेरिका, यूक्रेन को $225 मिलियन की सैन्य सहायता भेजेगा। अधिकारियों ने कहा कि यूक्रेन को गोला-बारूद, हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम और मोर्टार सिस्टम भी भेजे जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन की सेना खारकीव को रूस के हमले से बचाने के लिए हथियारों का इस्तेमाल कर सकती है।
read more at इंडिया टीवी


