दिल्ली में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पर स्नैचरों ने किया हमला, उन्होंने भागकर एक को पकड़ा
दिल्ली के चाणक्य पुरी में दो स्नैचरों ने जॉगिंग कर रहे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट विनोद बडोला से सोने की चेन छीन ली और नाक पर मुक्का मारकर उन्हें गिरा दिया। बडोला ने उनका पीछा किया और पिस्टल लिए एक स्नैचर को पकड़कर निहत्था कर दिया। दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर बडोला कई हाई प्रोफाइल ऑपरेशन और एनकाउंटर को अंजाम दे चुके हैं।
read more at ABP न्यूज़


